वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी दौरे के दौरान रवींद्रपुरी के जवाहर नगर में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पहुंचकर, वहां पर लोगों की शिकायत को सुना। उन्होंने लोगो की समस्याओं से रूबरू होते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने जन सामान्य से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को सौंपते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।