जीरो हार्म का संकल्प ले, सुरक्षित भविष्य का निर्माण करे-आर पी सिंह
सुरक्षा प्रतियोगिता में ऐश मेंटीनेंस एवं कोल मील विभाग अव्वल रही
अनपरा सोनभद्र। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनूसागर पावर डिवीजन रेनुसागर में सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समापन समारोह का आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा सपथ के साथ हुई।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये आदित्य बिड़ला स्कूल की शिक्षिका दीपाली त्रिपाठी ने सुरक्षा कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं, इसलिए “जीरो हार्म” का लक्ष्य अपनाते हुए सभी लोगों को नैतिक जिम्मेदारीयों के साथ सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हुये कार्य करना चाहिए। संस्थान का हरेक कर्मचारी अपने कार्यसंस्कृति जीरो हार्म का संकल्प ले, सुरक्षित भविष्य का निर्माण करे।”मुख्य अतिथि ने कहा कि हम जिस रूप आये उसी रूप में वापस जाएंगे तभी हमारे संस्थान का संकल्प पूरा होगा।इसके पूर्ब सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने माह भर चले विविध कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण सत्र, प्रतियोगिताएं एवं सुरक्षा प्रदर्शनी जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।कार्क्रम को गति प्रदान करते हुये मेंटीनेंस हेड जगदीश पात्रा एवं संचालन हेड मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रत्येक कार्य को पूरी सावधानी, सतर्कता और निर्धारित मानकों के अनुरूप करें।हेड एच आर आशीष पांडेय,अपने सम्बोधन में कहा की सुरक्षित कार्यसंस्कृति से ही संस्थान के प्रगति का मार्ग प्रशस्त”होगा।हमे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुये कार्य करना चाहिये। राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग में संदीप यावले के नेतृत्व में ऐश मेंटीनेंस एवं कोल मील विभाग अव्वल रही वही सुधाकर अन्नामलाई के नेतृत्व में एरियल रोपवे विभाग एवं बीपीसी दूसरे स्थान पर प्राप्त किया टरबाईन मेंटिनेश विभाग तीसरे स्थान प्राप्त किया।वही सीएचपी मेंटिनेंस विभाग को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के अंत मे माह भर चले विविध सुरक्षा कार्यक्रमो में बेहतर प्रदर्शन कारियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन कुमार,चंद्रा त्रिपाठी एवं अदिति सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन पर सुरक्षा विभाग के अधिकारी अभिनीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर संजय श्रीमाली,दीपक पांडेय,मनु अरोरा,संदीप यावले,समीर आनन्द ,मनीष सिंह,ब्रजेश कुमार बर्मा,सुधाकर अन्नामलाई,सौम्या मिश्रा एवं यूनियन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा विभाग के शैलेश श्रीवास्तव ,विजय वाजपेई, रिसब तिवारी,निर्णायक मंडल एवं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर,आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुसागर एवं रेनुसागर प्राथमिक स्कूल के बच्चे,शिक्षक,प्रधानाचार्य, संस्थान के अधिकारियों,कर्मचारियों,संविदा कर्मियों एवं आफ़ द जॉब सेफ्टी टास्कफोर्स की महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
