डाला, सोनभद्र । राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में डाला शहिद स्थल पर छात्रों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के परिसर की साफ सफाई किया गया।
विद्यार्थी दिवस के अवसर पर नगर के छात्रो के द्वारा डाला शहीद स्मृति परिसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें शहीद स्थल परिषद के आसपास की जगह को साफ सुथरा किया गया कार्यक्रम में आए सोनभद्र विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। स्वच्छता अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ।स्वच्छता है, तो स्वस्थता है।हर घर, हर गली, हर शहर स्वच्छ हो। स्वच्छ भारत, सुंदर भारत।एक कदम स्वच्छता की ओर, मिलकर करें देश को स्वच्छ और सुंदर।प्रकाश चौधरी ने बताया कि अभियान को गांव गांव और शहर के गली तक पहुंचने और अमल में लाना चाहिए ताकि हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ रहें। इस दौरान विनय अनमोल अमन अग्रहरि प्रकाश आदर्श केसरी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
