देश व प्रदेश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा चंदौली – जिलाधिकारी 

Spread the love

 नौगढ़ क्षेत्र में स्थित औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन कर उभर रहा – चन्द्र मोहन गर्ग

एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर और कैंटीन जैसी सुविधाएं होगी उपलब्ध

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी का भ्रमण कर पर्यटन स्थल को विकसित करने एवं वहाँ पर सैलानियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने, पर्यटकों के खानपान, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी संबंधी सुविधाओं को और भी बेहतर व सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने पर्यटक क्षेत्र के रूप में जलप्रपात को विकसित करने के लिए पहल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के तहत पर्यटन विभाग और वन निगम के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य और कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने डीएफओ को झरने के किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से कार्य कराने के लिए डीएफओ एवं पर्यटन अधिकारी से सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि जिले में औरवाटांड़ और छानपातर दरी जल प्रपात पर पयर्टन क्षेत्र के रूप में और बेहतर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जाएगा। जल्द ही सभी जगहों पर आधुनिक सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *