यूपी पीसीएस में चयनित चन्दन पाल का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के जुड़ई गांव निवासी चन्दन पाल के यूपी पीसीएस में  127 वा रैंक लाकर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होने के बाद सोमवार को अपने गांव पहुंचने के बाद गांव के सैकड़ों लोगों ने पूर्व ग्राम प्रधान डा अशोक शर्मा के साथ अहरौरा के मेंहदीपुर चौराहे पर बाजे गांजे के साथ पहुंचकर फूल मालाओं से चंदन पाल का स्वागत किया और चौराहे से बाजे गांजे की धून पर भारत माता की जय घोष करते हुए चार पहिया दो पहिया वाहनों से नगर भ्रमण करते हुए अपने गांव जुड़ई पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान जुड़ई डा अशोक शर्मा ने बताया की मेरे गांव का एक सामान्य गरीब परिवार में जन्म लिया चंदन पाल यूपी पीसीएस में चयनित होकर गांव सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। चंदन पाल ने बताया कि कड़ी मेहनत करने पर हर कठिन से कठिन कार्य किया जा सकता है। परिश्रम और लगन ने आज हम इस मुकाम पर पहुंचा हूं चंदन पाल ने अपने माता पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया। चंदन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वही से तैयारी कर रहा था। चंदन ने युवाओं से कहा की  लगन व परिश्रम तथा शिक्षक की प्रेरणा छात्रों को उसके मुकाम तक पहुंचा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *