सम्भव दिवस में चेयरमैन रूबी प्रसाद ने सुनी समस्याएं

Spread the love

सोनभद्र। जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए सोमवार को नपा तथा नगर पंचायतों में समाधान संभव दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें  लोगों के शिकायतों का निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन रूबी प्रसाद ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उसके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिया। नपा में दो तथा नपं घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबर में 3, रेणुकूट में 5, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 3, यानी कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश आदि शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *