संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नगर के सभी वार्डों  में चुने जाएंगे अध्यक्ष – हाजी फरीद अहमद

Spread the love

 सोनभद्र। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को उरमौरा स्थित कार्यालय में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के सभी वार्ड में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। तय किया गया कि शहर की बुनियादी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और निदान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद ने कहा कि संगठन से मिली जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाया जाएगा। कहा कि देश के जो वर्तमान हालात हैं उसमें पार्टी देश के साथ है। भारत की एकता के लिए पूरा देश साथ खड़ा है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, अरविंद सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ें हैं उन्हें संगठन से जोड़ा जाए। राजनीति में रुचि रखने वालों को आगे लाया जाए। संगठन मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी। पूर्व प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला महासचिव गोपाल स्वरूप पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाए।

सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा 15 मई से भुख हड़ताल पर पूर्ण समर्थन दिया गया। बैठक में  उपस्थित दिनेश धर दुबे पूर्व शहर उपाध्यक्ष प्रदीप , पूर्व शहर महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव, पूर्व शहर महासचिव शंकर लाल भारती, पूर्व शहर महासचिव राधेश्याम सिंह पटेल, पूर्व शहर सचिव रिचर्ड डेबिट, शाहबाज खान, सुनीता पांडे, साहिल, राजेश, गुड़िया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *