सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में स्वच्छता प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत 

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20 मार्च, 2025 को कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) सम्‍मेलन कक्ष में आयोजित एक समारोह में पुरस्‍कृत किया गया। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),  बिस्वरंजन पलाई ने संयंत्र के कई मुख्य महा प्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए। निबंध लेखन, चित्रकला और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ सृज्नात्मक हस्तकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले कुल 12 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से पुरस्‍कृत किया गया।

NTPC

 पलाई ने विजेताओं को बधाई दी और स्वच्छता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भविष्य के कार्यक्रमों में व्यापक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता की संस्कृति को अपनाने का आग्रह किया।

स्लोगन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता क्रमश: सिलिकॉन स्टील मिल (एस.एस.एम.) के  केदार नाथ हुई, सी.एंड आई.टी. के  गोविंद कुमार, नगर सेवाएँ की सुश्री ममता दास तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के श्री मोतीराम प्रधान रहे।चित्रकला प्रतियोगिता में इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के चंदन सुना, हॉट स्ट्रिप मिल-2 के रिजवान हासिम खान, एस.एस.एम. के  सर्वेश्वर पात्र तथा पी.पी.एंड सी. के  रविनारायण पंडा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए।‘वेस्ट टू वेल्थ’ सृजनात्मक हस्तकला  प्रतियोगिता के प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वालों में क्रमश: मेडिकल की सुश्री रश्मि सोरेंग, न्यू प्लेट मिल की ममता पात्र, कैप्टिव पावर प्लांट-1 के  धरेंद्र कुंभार तथा प्लेट मिल के सुब्रत कुमार रहे।महा प्रबंधक प्रभारी (एच.आर.-वर्क्‍स),  संजय मेहरोत्रा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उप महा प्रबंधक (मानव संसाधन),  मुकेश किशोर करण ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन), सुश्री दि‍व्या साहू ने मानव संसाधन-वर्क्‍स विभाग के सुवीर कुमार सिंह और  बी.किरण कुमार के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *