सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

Spread the love

रांची। सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क खुन की कमी (Anaemia) स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  दिनांक 24/03/2025 को राँची के सोदाग गाँव में किया गया । विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 102 लोगों की निःशुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दिया। शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन इत्यादि का निःशुल्क जाँच किया गया और सभी को निःशुल्क दवा भी दिया गया ।

ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाते हैं।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ रत्नेश जैन, सीएमएस, सीसीएल, डॉ प्रीति तिग्गा, सीएमओ, सीएसआर, इंचार्ज, डॉ दीपाली, डॉ आशीमा, डॉ शिल्पी झा, डॉ वीणा सिंह, डॉ बेंजामिन, डॉ शिम्पी, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, हरमन एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *