सीसीएल द्वारा एससी-एसटी एवं महिला एमएसई उद्यमियों के लिए ‘वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन

Spread the love

रांची, ।सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा आज सीसीएल मुख्यालय,रांची में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसई) उद्यमियों के लिए एक दिवसीय ‘वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में  राज किशोर, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), सीसीएल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि सीसीएल, भारत सरकार की एमएसएमई नीति के तहत एससी-एसटी एवं महिला एमएसई उद्यमियों को खरीद में प्राथमिकता एवं आरक्षण देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा की गई एमएसएमई नीति में संशोधन, GeM पोर्टल से खरीद प्रक्रिया, एवं सीसीएल द्वारा नियमित रूप से खरीदी जाने वाली सामग्रियों एवं सेवाओं की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि  चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक तकनीकी (संचालन), सीसीएल ने अपने संबोधन में एमएसई क्षेत्र की भारतीय अर्थव्यवस्था में भूमिका पर प्रकाश डाला और एससी-एसटी एवं महिला उद्यमियों को सरकारी निविदाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने महिला उद्यमियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीएल, भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति का पालन करते हुए ऐसे वेंडर विकास कार्यक्रमों के माध्यम से एमएसई उद्यमियों को सशक्त बना रहा है।

एमएसएमई-डीएफओ, रांची के निदेशक  इंद्रजीत यादव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जो एमएसएमई इकाइयों की निविदाओं में भागीदारी एवं उनके उत्पादों के प्रचार-प्रसार में सहायक हैं।

कार्यक्रम में सरकार के GeM पोर्टल से जुड़े विशेषज्ञ ने पोर्टल पर नवीनतम सुविधाओं एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया और एमएसई उद्यमियों को उसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एनएसएसएचओ-रांची की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीमती किरण मारिया तीरू ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए स्थानीय एससी-एसटी एवं महिला उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की तथा सभी वेंडरों से GeM पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया जिससे उन्हें और झारखंड राज्य दोनों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में  राज किशोर, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर  के. रामकृष्ण, महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं सीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अंत में  प्रेम शंकर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *