प्रसिद्ध पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत के उत्तर ध्रुव अभियान को सीसीएल परिवार का समर्थन

Spread the love

रांची। प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही और विश्व रिकॉर्ड धारक सत्यरूप सिद्धांत अप्रैल 2025 में उत्तर ध्रुव अभियान पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD)  निलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें  बेहद कठिन एवं चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए ध्वजा सौंपी और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर CCL के निदेशक (कार्मिक)  हर्ष नाथ मिश्र  एवं CC&PR विभाग के विभागाध्यक्ष  आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।  सिंह ने  सत्यरूप सिद्धांत को उनके अब तक के अद्भुत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके अभियान की सफलता की कामना की।

 सत्यरूप सिद्धांत ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों और सबसे ऊँचे ज्वालामुखियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने माउंट गुप्त पर्वत पर चढ़ाई करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति होने के साथ-साथ माउंट ब्रह्मा पर चढ़ने वाली पहली भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, वे कई अन्य शिखरों पर चढ़ने वाले बिरले भारतीय हैं। उत्तर ध्रुव अभियान पिछले छह वर्षों से भू-राजनीतिक परिस्थितियों, कोविड, युद्ध और जलवायु परिवर्तन के कारण स्थगित होता रहा है। लेकिन इस वर्ष, यह अभियान 8 अप्रैल 2025 से रूस से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, उन्होंने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग अभियान भी पूरा किया था, और अब वे उत्तर ध्रुव के अंतिम छोर तक स्कीइंग करने की तैयारी में हैं ताकि देश का नाम रौशन कर सके और युवाओं में एक प्रेरेणादायक संदेश दे सके ।

सीसीएल  खेल, साहसिक अभियानों और राष्ट्रीय गौरव को प्रोत्साहित करने वाली पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीसीएल परिवार श्री सत्यरूप सिद्धांत को इस रोमांचक और ऐतिहासिक यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देता है!

ज्ञात हो कि सीसीएल, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में न केवल कोयला उत्पादन कर देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि कला, महिला सशक्तिकरण, साहसिक खेल और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई पहल करते हुए नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *