LUCKNOWUTTAR PRADESH

उत्तराक्लब ने जरूरतमंद बच्चों को पोषण किट वितरित किया

लखनऊ / 26 जनवरी,2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर,-एनआरएचक्यू के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिट     (सीएसआर) प्रयासों के तहत, उत्तरा क्लब ने गुलाम।हुसैन पुरवा प्राइमरी स्कूल, विभूति खंड, लखनऊ के जरूरतमंद बच्चों और छात्रों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण   कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब ने बच्चों को आवश्यक खाद्य सामग्री, 50 जोड़ी जूते, स्वच्छता किट और गर्म कपड़े वितरित किए। इसके अलावा, सरकारी प्राथमिक विद्यालय गुलाम हुसैन पुरवा, लखनऊ की लड़कियों को कुपोषण किट और स्वच्छता किट भी प्रदान की गई। यह पहल उत्तरा क्लब की अध्यक्ष श्रीमती विजय राव के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम के दौरान, श्रीमती राव ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्रीमती नीलकमल, वरिष्ठ सदस्य, श्रीमती संगीता सिंघा राय, वरिष्ठ सदस्य, श्रीमती नुपुर दत्त, सचिव, और अन्य समिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो सामूहिक रूप से समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

LUCKNOWUTTAR PRADESH

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रयास से भारत को मिला दुनिया का सबसे मजबूत संविधान- एके शर्मा

 – 10 सालों में भारत को मिली आर्थिक समृद्धि- एके शर्मा -मऊ आने के लिए अब एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग…

LUCKNOWUTTAR PRADESH

मुख्य सचिव ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर किया ध्वजारोहण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव आवास पर ध्वजारोहण…

UTTAR PRADESHLUCKNOW

विकास और विरासत पर जोर, कृषि व पर्यटन को एक साथ लेकर चलेंगे – मंत्री जयवीर सिंह

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2025 का अवध शिल्प ग्राम में भव्य आयोजन इस अवसर पर ब्लॉगर्स-इन्फ्लुएंसर्स, स्टेक होल्डर्स सहित अन्य को…