बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षणः अनुपस्थित शिक्षकों का रोका वेतन, लापरवाही पर फटकार

Spread the love

 *07 स0अ0 अध्यापक, 01 अनुदेशक एवं 10 शिक्षा मित्र निरीक्षण में मिले अनुपस्थित – सचिन कुमार 

*चंदौली/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विकास खण्ड सदर चन्दौली के कुल 85 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण  किया गया, जिसमें कुल 07 स0अ0 अध्यापक, 01 अनुदेशक एवं 10 शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशको के अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय अवरूद्ध करते हुए पृथक से नोटिस निर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत छात्र उपस्थिति बढ़ाने, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी का प्रयोग करने एवं संचारी रोग के दृष्टिगत साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *