बृजेश गुप्ता बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष,समर्थकों ने दी बधाई 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृजेश कुमार गुप्ता को प०दीनदयाल उ०नगर (मुगलसराय)का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। बृजेश गुप्ता अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं, ये कई बार प०दीनदयाल उ०नगर के नगर पालिका परिषद में वेस्टर्न बाजार वार्ड के सभासद रह चुके हैं इन्होंने कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

       बृजेश गुप्ता के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास  पहुंचकर माला पहना कर अपनी शुभकामनाएं दी। कांग्रेस जनों में सर्वश्री संतोष तिवारी,विजय कुमार गुप्ता, संजय सिंह,राजेश कुमार जायसवाल, रमेश पांडेय, नन्दगोपाल,राकेश चौधरी, राजीव अरोड़ा, राकेश अग्रवाल इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *