बीआरबीसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love

औरंगाबाद।भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) ने 8 मार्च 2025 को महाबोधि सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया।

इस कार्यक्रम में  बीजेसी शास्त्री,मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीआरबीसीएल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में बीआरबीसीएल की तीन महिला कर्मचारी और सीआईएसएफ की चार महिला कर्मचारी सम्मिलित हुईं, जिनके समर्पण और अमूल्य योगदान को सराहा गया। महिला कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। 

अपने संबोधन में,  बीजेसी शास्त्री ने महिला कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कंपनी की सफलता में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। सम्मान के प्रतीक स्वरूप, उन्होंने उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट किए।

यह आयोजन बीआरबीसीएल की समावेशी और सम्मानजनक कार्य संस्कृति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और महिलाओं के पेशेवर एवं सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के संकल्प को मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *