ब्रह्म नगर सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण

Spread the love

 नगर वार्ड 19 सीसी रोड निर्माण  का किया निरीक्षण

सोनभद।  नगर स्थित वार्ड 19 ब्रह्म नगर गली नंबर एक में सड़क सीसी रोड, पटरी व नाली का नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा लोकार्पण करते हुए किया।
   नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में गुरुवार को वार्ड 19 ब्रह्म नगर के पहली गली में सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया जिस पर बताया कि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।
   वहीं  अध्यक्ष  ने बताया कि वार्ड 19 पहली गली  में भरत  के घर से डॉ उस्मान के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना मद से निर्माण कार्य कराया गया । नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार क्षेत्र के भी विकास कार्यों को  संबंधित को अवगत करा दिया गया है  आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मांगा कर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों को कराया जा रहा है।

   इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद सुनीता चैरसिया, चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू दुबे, अनवर अली, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, आशीष, अमन, संजय, आकाश रावत शाहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *