मतदाता सहायता केंद्रों पर निर्धारित समय में मौजूद रहेंगे बीएलओ

Spread the love

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने जानकारी दी है कि जनपद में स्थापित मतदाता सहायता केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे।बीएलओ के पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण-2003 की अंतिम निर्वाचक नामावली सहित आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध रहेंगे। साथ ही फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए जाएंगे।मतदाता सहायता केंद्र पर बीएलओ पात्र नागरिकों को मैपिंग, दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्म भरने में सहयोग करेंगे। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *