भगत सिंह शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा 

Spread the love

आशा ट्रस्ट का अभियान

चौबेपुर/ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय रक्त बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन आशा ट्रस्ट केंद्र भंदहा कला कैथी में किया जाएगा ।  शिविर में सभी रक्तदाताओं को शहीदों के परिजनों के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र के सम्मानित किया जाएगा । संवेदना 2 के बैनर तले देशव्यापी रक्तदान अभियान के तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाले बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी । उक्त जानकारी आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *