समाजवादी पार्टी ने की नगर पालिका क्षेत्र में एसआईआर की समीक्षा

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र के विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के नगर पालिका में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की गई और एक-एक बूथ की समीक्षा ली गई । बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम है कि नहीं सत्यापन कर लें और जिनका नाम छूटा है उन मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें।
श्री यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लोगों की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड और राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भाजपा के साजिश को बेनकाब करें और उनके द्वारा जो फार्म-7 भरा जा रहा है उसकी गहन जांच करके मतदाताओं का नाम कटने से बचाया जाए । जिससे 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई न रोक सके । बैठक में मुख्य रूप से सरदार पारब्रह्म सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय ,राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, हिदायत उल्ला खान, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, प्रमोद विमलेश पटेल, राजेश पटेल, कामरान खान, इरफान खान, सत्यम पांडेय ,विवेक पटेल, अशोक पटेल, सुशील राय, मनोज पटेल ,अफरोज खान, विनीत, सरोज, दीनानाथ अग्रवाल, शौर्य त्रिपाठी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
