महात्मा ज्योतिबा राव फुले की श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती

Spread the love

सोनभद्र। सदर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम मारकुंडी के टोला ओबरी में महान समाज सुधारक, शिक्षाविद  महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें नमन किया और उनके विचारों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, जाति उन्मूलन और समानता के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक गंगासागर राव ने बताया कि महात्मा फुले ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उपस्थित लोगों ने महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर आलोक, सूरज, अजय, शिवम, मनोज, कृष्णा, बादल, संदीप, राजकुमार, नागेंद्र, सूरज कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *