डाला सोनभद्र (राकेश जायसवाल) गुरुवार को भाजपा डाला मंडल द्वारा सभी शक्तिकेंद्रों पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई व लोगों में मिष्ठान और फल वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल द्वारा बताया गया कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कृष्ण बिहारी वाजपेयी और श्रीमती कृष्णा देवी के घर जन्मे वाजपेयी जी के पास चार दशक से अधिक समय का संसदीय अनुभव था। वे 1957 से संसद सदस्य रहे हैं। वे 5वीं, 6वीं, 7वीं लोकसभा और फिर उसके बाद 10वीं, 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा में चुनाव जीतकर पहुंचे। इसके अलावा 1962 और 1986 में दो बार वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वर्ष 2004 में वे पांचवी बार लगातार लखनऊ से चुनाव जीतकर लोक सभा पहुंचे। वाजपेयी जी इकलौते नेता हैं जिन्हें चार अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली) से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने का गौरव हासिल है। एक प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल इतना गौरवशाली रहा कि एक दशक के बाद भी उस कार्यकाल को न सिर्फ याद किया जाता है, बल्कि उस पर अमल भी किया जाता है। इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक नीतियों में दूरदर्शिता आदि शामिल हैं। आधारभूत संरचना के विकास की बड़ी योजनाएं जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाएं भी इनमें शामिल हैं। बहुत ही कम ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने समाज पर इतना सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत कोटा सेक्टर में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू द्वारा अत्यधिक ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों में कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, चंद्रावती देवी, विशाल गुप्ता, मुकेश जायसवाल, राहुल बैगा, मनीष तिवारी, अभय सिंह, गंगासागर चौधरी, संतोष शर्मा, रिंकू द्विवेदी, सभासद अवनीश पांडे, गोविंद गुप्ता, सुनील राय, आकाश उपाध्याय, अमरेश उपाध्याय, जुगनू तिवारी, दीपू उपाध्याय, अनिल जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, पीयूष जायसवाल, निर्भय चौधरी, राजेश्वर चौधरी आदि भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
