भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित

 रेणुकूट l स्थानीय नगर क्षेत्र के मुर्धवा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुर्धवा के राधा कृष्ण मंदिर के समीप स्थित सत्संग हॉल मे ओबरा विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है ओर केंद्र भी पिछले दस सालो से भाजपा पार्टी की है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी हैl पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता  ने कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है कि वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे ओर समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने कहा की कार्यकर्ता कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। सब की अपनी अपनी एक पहचान होती है। पार्टी को ख़डी करने ओर सत्ता तक लाने मे हर कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है। कार्यक्रम मे एससी एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, उमेश पटेल, अनिल सिंह गौतम,हरिराम शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *