एनटीपीसी दादरी द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 हेतु बेसलाइन सर्वे आयोजित

Spread the love

गौतमबुद्ध नगर । एनटीपीसी दादरी ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 (GEM – Girl Empowerment Mission) के लिए एनटीपीसी टाउनशिप के अम्बेडकर भवन में बेसलाइन सर्वे का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय सरकारी विद्यालयों की 120 बालिकाओं को एक चार-सप्ताहीय आवासीय कार्यशाला के माध्यम से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण से हुई, जिसमें 104 बालिकाओं ने भाग लिया। एनटीपीसी की सीएसआर टीम ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद कर अभियान के उद्देश्य, लाभ एवं इसके दूरगामी प्रभावों की जानकारी साझा की। साथ ही, बालिकाओं के लिए यूनिफॉर्म, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की माप भी ली गई।

एनटीपीसी दादरी प्रत्येक वर्ष इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 (GEM) शिक्षा, सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के प्रति एनटीपीसी दादरी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *