आई ए एस बनकर देश की सेवा करना अगला लक्ष्य
दुद्धी, सोनभद्र। जब हौसले बुलंद हों तो इंसान मुकाम हासिल कर ही लेता हैं। काफी धैर्य और कठिन डगर का सफर तय करते हुए सोनभद्र जिले के एक आदिवासी लाल ने ग्राम पंचायत सचिव पद पर रहते हुए आर ओ एवं ए आर ओ की परीक्षा पास कर सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया हैं। सोनभद्र के अयोध्या प्रसाद ने चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया हैं। आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम में 313 वीं रैंक हासिल कर वह अब समीक्षा अधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं। वर्तमान में प्रयागराज जिले के मेजा ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हैं तैनात हैं।
अयोध्या प्रसाद सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र के बैरखड़ गाँव के रहने वाले हैं। इनके पिता रामधनुकी एक साधारण परिवार से हैं जिन्होंने मजदूरी करके अपने बच्चों को पढ़या । अयोध्या प्रसाद हाई स्कूल 2008 चुनार मिर्जापुर से किया तथा इंटर 2010 वाराणसी जबकि ग्रेजुएट बीएचयू 2013 में पास किया । 2014 से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
आर ओ के पद पर चयनित होने के बाद अयोध्या प्रसाद ने सेलफोन पर हुई बातचीत में बताया कि एक साधारण परिवार के लिए उच्चे सपने देखना और धैर्य रखना काफी कठिन हैं, क्योंकि ग्रामीण परिवेश के आदिवासी बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। उन्होंने अपने माता -पिता और शुभ चिंतकों एवं मित्रों का आभार जताया जिन्होंने कठिन समय में भी साथ दिया और हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा कि मैं आईएएस बनने का सपना लेकर घर से निकला था तब से लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि भले ही मेरा चयन आर ओ के पद पर हुआ हैं लेकिन अगला लक्ष्य आई ए एस बनकर देश की सेवा करना हैं।
उन्होंने बताया कि सिविल सेवा 6 मुख्य परीक्षा में शामिल हुआ। 2024 में वन दरोगा और राजस्व लेखपाल में चयन हुआ लेकिन राजस्व लेखपाल ज्वाइन किया और लगभग 6 माह राजस्व लेखपाल के पद सोनभद्र जिले घोरावल तहसील में कार्य किया।दिसम्बर 2024 में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर प्रयागराज जिले के मेजा ब्लॉक में ज्वाइन किया। करीब एक साल तक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहे और जब आर ओ एवं ए आर ओ 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ तो उनका चयन समीक्षा अधिकारी(राजपत्रित अधिकारी सचिवालय )के पद पर हुआ।
