एनटीपीसी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली सम्पन्न

Spread the love

ऊंचाहार रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई जिसका नेतृत्व परियोजना के महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुरक्षण) आशुतोष बिस्वास ने किया।  बिस्वास ने कहा कि तनाव मुक्त तथा वर्क लाइफ बैलेंस के लिए ध्यान एवं व्यायाम बहुत जरूरी है इससे तन के साथ साथ मन भी स्वस्थ होता है। परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंतोष कुमार ने सभी स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रभात फेरी में उपस्थित जन समूह को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की गई। रैली में विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी,जीवन ज्योति अस्पताल के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, महिलाएं, स्कूली बच्चे तथा सी सीआईएसएफ के अधिकारी व उनके परिवार जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *