मातृ दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया 

Spread the love

भदोही । मातृ दिवस के अवसर पर वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान मे सुरियावा के सियरहा गांव के प्रजापति बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में गांव के 250 से अधिक महिलाओं, किशोरी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्याम देई और समूह सखी भी शामिल हुईं । 

इस कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा की 11मई को मातृ दिवस मई माह के दूसरे रविवार को अमेरिका क़ी एना जर्विस द्वारा अपने माँ के याद मे मनाया जाता है जिसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है की मातृ दिवस के महत्त्व के बारे में प्रकाश डाला और बताया जाए। सभी लोगो को अपने माँ का सम्मान करना चाहिए माँ का हमारे जीवन मे वहुत बड़ा महत्व है। श्रीमती कुसुम जी समूह सखी ने महिलाओं को एनआरएलएम के बैठक में स्वास्थ के मुद्दे के बारे मे बताया। इस कार्यक्रम में महिला और किशोरियों के  साथ मातृ दिवस के विषय पर विचार,  सांस्कृतिक एवं खेल संबधी गतिविधियों के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर संस्था से सीमा मौर्या ,मीरा ,रीता सिंह इत्यादि ने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सीमा मौर्या   ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *