14 मार्च को राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत, ओबरा में जागरूकता अभियान

Spread the love

सोनभद्र। आगामी 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबित ई-चालानों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसको लेकर ओबरा नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी तीरथ लाल के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और टेंपो स्टैंड पर पोस्टर लगाए गए और पंपलेट बांटे गए। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत में ई-चालानों का सरल और विधिसम्मत समाधान संभव है। यातायात विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके ई-चालान लंबित हैं, वे 14 मार्च को लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं। इससे अनावश्यक कार्रवाई से राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *