अवादा फाउंडेशन ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया

Spread the love

रेणुकूट। अवादा फाउंडेशन ने सोनभद्र जिले के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए प्रयागराज में तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस यात्रा में छह गांवों के 110 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने सबसे पहले आजाद पार्क का भ्रमण किया, जहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद आनंद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को जाना। इसके साथ ही, छात्रों ने इलाहाबाद म्यूजियम और अल्फ्रेड पार्क का भी दौरा किया।

प्रयागराज उच्च न्यायालय में छात्रों ने भारतीय न्याय प्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझा। इस अनुभव से उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी मिली। सैम हिगिनबॉटम कृषि विश्वविद्यालय में कृषि प्रसार निदेशक डॉ. प्रवीन चरन और डॉ. टी. डी. मिश्रा ने छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बागवानी और फूलों की खेती के नए तरीकों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। महेश कुमार माथुर समेत दस अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा का अनुभव देना और उन्हें नए अवसरों से परिचित कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *