एएसपी ने महिला बीट सुदृढ़ीकरण करने हेतु की बैठक

Spread the love

 जनपद की समस्त महिला बीट आरक्षियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

सोनभद्र। पुलिस लाईन, चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद की समस्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग की गयी। उक्त मीटिंग के दौरान महिला बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे- महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व रोकथाम, महिला सम्बन्धी कानूनों यथा पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब , उत्पीड़न के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

    उक्त के अतिरिक्त महिला बीट कर्मियों से उनके कार्य के सम्बन्ध में प्रश्न उत्तर करते हुए उनसे बीट क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला सम्बन्धी कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए उनकी दक्षता में वृद्धि की गयी। साथ ही महिला बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा महिला बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *