अष्टमी व रामनवमी को प्रमुख मंदिरों में राम चरित्र मानस पाठ व भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का होगा आयोजन – जिलाधिकारी

Spread the love

सोनभद्र /  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत चैत्र नवरात्रि/श्री राम नवमी के अवसर पर अष्टमी व श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में जनपद के चयनित प्रमुख मंदिरों में 05 अप्रैल,2025 के अष्टमी के दिन एवं 06 अप्रैल,2025 को श्री राम नवमी के दिन प्रातः 11.00 बजे से भाव पूर्ण अखण्ड रामायण पाठ, सुन्दर पाठ, राम चरित्र मानस पाठ व भजन-कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय भजन मण्डलियों के माध्यम से कराया जायेगा।
उक्त कार्य में जन सामान्य व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जोड़ते हुए जनपद स्तर, तहसील व ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम प्रमुख मंदिरों पर कराना सुनिश्चित किया जायेगा, आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की भी भागीदारी सहभागिता सुनिश्चित की जाये, इस दौरान दुर्गा, सप्तसती का पाठ, देवी गीतों का गायन भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *