आशा-किरण महिला समिति, वाशरी डिवीजन ने जरूरतमंदों की बीच किया विविध सामग्री का वितरण

Spread the love

(सामाजिक उपयोग के लिए नवीनीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन)

धनबाद: बीसीसीएल के वाशरी डिवीजन में  11.02.2025 मंगलवार को दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत संचालित आशा-किरण महिला समिति द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुगियाडीह गांव के 30 जरूरतमंद लाभार्थियों को साड़ी, शॉल और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

इसके अतिरिक्त, वाशरी डिवीजन में एक नवीनीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन दीक्षा महिला मण्डल, बीसीसीएल की अध्यक्षा श्रीमती मिली दत्ता के कर कमलों से उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्बिता रमैया एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह भवन आस-पास के ग्रामीणों के साथ-साथ कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

इस अवसर पर श्रीमती अंजुम नाज़, अध्यक्षा, आशा किरण महिला मण्डल, वाशरी डिवीज़न ने बीसीसीएल के सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *