एनटीपीसी विंध्याचल में निकली स्वच्छता रैली, “स्वच्छ भारत” की ओर एक और सशक्त कदम

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत, एनटीपीसी विंध्याचल ने आज अपने टाउनशिप परिसर में एक प्रेरणादायक स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इस रैली में एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों के साथ-साथ सीआईएसएफ, यूनियन तथा एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली का नेतृत्व ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें संजीब कुमार साहा (महाप्रबंधक  प्रचालन एवं अनुरक्षण),  डी.के. अग्रवाल (महाप्रबंधक  संविदा एवं सामग्री),  राजशेखर पाला (महाप्रबंधक  प्रचालन), ए.जे. राजकुमार (महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं एडीएम) और  राकेश अरोड़ा (मानव संसाधन प्रमुख, विंध्याचल) शामिल रहे।
रैली के दौरान टाउनशिप में स्वच्छता के नारे गूंज उठे, जिन्होंने न केवल वहां मौजूद लोगों को प्रेरित किया, बल्कि साफ-सफाई, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक भागीदारी के महत्व को भी उजागर किया। यह आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल की स्थायी विकास और स्वच्छ भारत के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। एनटीपीसी विंध्याचल, देश की सबसे बड़ी ताप विद्युत परियोजनाओं में से एक होने के नाते, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को गंभीरता से निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *