कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ

Spread the love

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआ गांव में आयोजित अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। संचालन कार्य कर रहे है आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया ग्रामवासियों के साथ मंगल कलश शोभायात्रा से यज्ञ का प्रारंभ किया गया। यज्ञ करता पं0दीपेंद्र देव विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों के अथक प्रयास मेहनत से आचार्यगणों के वैदिक मत्रों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।

यज्ञ के मुख्य यजमान हेमनाथ देव पांडेय 51 कलश के साथ सैकड़ों ग्रामवासियों महिलाओं के साथ ध्वज पूजन एवं गांव की प्रदक्षिणा किया गया। मंडप प्रवेश पंचांग पूजन संपन्न किया गया। श्री राम कथा प्रवचन के लिए चित्रकूट से पधारे श्री तुलसी किंकर महाराज के द्वारा श्री राम कथा का प्रारंभ किया गया। चित्रकूट धाम एक बार त्रेता युग माही, शंभू गए कुंभा ऋषिपाही देवाधिदेव महादेव सती के साथ श्रीराम कथा अगस्त ऋषि के आश्रम में गए अर्थात हर मनुष्य को श्री राम कथा सुनना चाहिए। इस शुभ अवसर पर सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *