जनपद में पशु गणना का कार्य हुआ पूरा, पिछली गणना की तुलना में कुक्कुट पक्षियों की संख्या में 5 गुना हुईं वृद्धि

Spread the love

सोनभद्र।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) -21 वीं पशुधन गणना का कार्य 25 अक्टूबर, 2024 को शुरू किया गया था इस गणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े पशुधन क्षेत्र में विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनपद में चल रहे पशु गणना का कार्य पिछले दिनों पूरा हो गया, इस दौरान जनपद के कुल 1563 गांव एवं वार्ड में पशु गणना का कार्य पूरा किया गया, इन गांवों
एवं वार्ड में कुल लाख सात हजार पांच सौ उनसठ परिवारों की संख्या थी जों पिछली गणना से 10 प्रतिशत अधिक है, इन परिवारों के बीच जानवरों की कुल संख्या आठ लाख छब्बीस हजार तीन सौ पायी गई। जो पिछली गणना के सापेक्ष 86.89ः ही रही। वही गणना में पोल्ट्री फार्म की बात करें तो इनकी संख्या में काफी वृद्धि पाई गई है, जनपद में पोल्ट्री फार्म एवं मुर्गी पलकों की
संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई, कुक्कुट पक्षियों की पिछली गणना एक लाख इक्यावन हजार चार सौ चौवालीस में पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इस बार की गणना में कुकुट पक्षियों की संख्या कुल सात लाख पसी हजार छ सौ चौंतीस पायी गई, सरकार द्वारा लगातार बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिससे इस बार पशुपालकों की
संख्या में भी इजाफा हुआ जिनमें खास तौर पर पोल्ट्री फार्म की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पशुधन गणना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पशुधन गणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें देश में पशुओं की संख्या और उनकी नस्लों का विवरण इकट्ठा किया जाता है। पशुधन गणना के आंकड़े पशुधन क्षेत्र में आर्थिक विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *