श्रम मंत्री के नेतृत्व में निकला भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय सेना के सम्मान में शिवपुर विधानसभा के रसूलगढ़ चौराहे से सलारपुर सतरंगी तिराहा दीपक गुप्ता के आवास तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोग अपने हाथों में आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और विगत दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को घुटने के बल आने पर मजबूर किए जाने पर उनके सम्मान में गगन बड़ी नारे लगाए जा रहे थे। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि विगत दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को घुटने के बल आने पर मजबूर किए जाने पर उनके सम्मान में यह शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला गया है। उन्होंने कहा कि देश के इन्हीं वीर सैनिकों की वजह से देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहते है। इन सैनिकों पर पूरे देश को गर्व हैं।
भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा में मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर, राजन मिश्रा, दीपक गुप्ता, दीपू, शशिकांत गिरी, पार्षद अनिल सोनकर, रवि श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता, अवध राजभर, मुन्ना सिंह, दीपक पांडेय सहित शिवपुर विधानसभा के भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
