अनंत अंबानी ने 57 लाख से अधिक लोगों की मदद कर अपने 31वें जन्मदिन का उत्सव मनाया

Spread the love

धार्मिक ट्रस्ट, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थाओं तथा सामाजिक कल्याण संगठनों को दिए गए उनके योगदान से लाखों लोगों का जीवन सकारात्मक रूप से बदलने में मदद मिलेगी

जामनगर ।गुजरात अनंत अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, ने अपने 31वें जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न परोपकारी कार्यों के माध्यम से लगभग 57 लाख लोगों के जीवन को छूने और बेहतर बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर 31 अलग-अलग सामाजिक पहल की घोषणा की गई, जिनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों का उत्थान करना है।

इन पहलों के अंतर्गत द्वारका, सोमनाथ मंदिर, अंबाजी मंदिर और सालंगपुर हनुमान मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही, जामनगर और अन्य स्थानों पर शैक्षणिक ढांचे में सुधार, गौशालाओं की स्थापना, कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों के लिए मिठाई वितरण, सामुदायिक भोजन, ग्रामीण महिलाओं को साड़ी वितरण तथा गांवों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्य शामिल हैं।

अनंत अंबानी सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं और अक्सर तीर्थस्थलों के दर्शन करते हैं। द्वारका में भगवान कृष्ण के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुमंजिला यात्री भवन बनाया जाएगा तथा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए शारदापीठ में एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जिससे हर साल 75,000 से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

अंबाजी में निर्माणाधीन यात्री भवन में 17 कमरों का एक अतिरिक्त तल बनाया जाएगा और एक वर्ष तक भंडारा (भोजन प्रसाद) सेवा चलाई जाएगी, जिससे लगभग 26 लाख भक्तों को लाभ होगा। इसी प्रकार, सोमनाथ मंदिर में भी एक वर्ष तक सुबह-शाम भोजन सेवा दी जाएगी, जिससे हर साल 26 लाख श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में, जामनगर के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में इलाज करा रहे लगभग 2.26 लाख मरीजों को एक वर्ष तक डॉक्टर की सलाह अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। “प्रोजेक्ट दृष्टि” के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनसे अब तक 1.50 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। 19 अप्रैल को जोगवड में मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप तथा पड़ाना में पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में, सिका और डेरा छीकारी गांवों में नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे तथा 12,000 छात्रों को ट्रैकसूट वितरित किए जाएंगे। जामनगर में एक आधुनिक सामुदायिक रसोई का निर्माण कर अक्षय पात्र फाउंडेशन को सौंपा गया है, जो प्रतिदिन लगभग 22,000 छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराती है।

इसके अतिरिक्त, वडोदरा के गोरज मुनि सेवाश्रम में 700 आदिवासी छात्रों के लिए छात्रावास सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। जामनगर, जूनागढ़ और वडोदरा के विभिन्न गांवों में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।

राजकोट के वृद्धाश्रम और खेड़ा की महिपतसिंह फाउंडेशन को वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे लगभग 4,000 वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा। ग्रामीण विकास के तहत कई गांवों में श्मशान घाटों का निर्माण तथा सालंगपुर और सतालुस में गौशालाएं बनाई जाएंगी।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में 10 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोक डायरों के कार्यक्रम भी शामिल हैं। 9 अप्रैल 2026 को जोगवड में सामुदायिक भोज आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

इसके अलावा, जामनगर रिफाइनरी के आसपास के 15 गांवों के 31,000 लोगों को मिठाइयां और 31,000 महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। 95,000 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को फूड हैम्पर्स देकर उन्हें भी इस उत्सव में शामिल किया गया। इस प्रकार, लगभग 1.75 लाख लोग इस आयोजन में सीधे तौर पर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *