जनपद के सभी अधिकारी,कर्मचारी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर करें कार्य – जिलाधिकारी

Spread the love

तहसील औराई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर किया निस्तारण

जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पैमाइश की अधिकांश शिकायत आने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने का उप जिलाधिकारी को दिया निर्देश

राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम, मौके का स्थलीय निरीक्षण कर कराए संतुष्टिपरक निस्तारण-पुलिस अधीक्षक

भदोही / शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में जिलाधिकारी विशाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी,सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी औराई बरखा सिंह, तहसील ज्ञानपुर में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उप जिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव, तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह,उप जिलाधिकारी अरुण गिरी, अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।

सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये।  तहसील औराई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

      जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील औराई में फरियादियो के द्वारा कुल  53 समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 06 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 47 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि आज तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश को लेकर रही जिसके लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट लगाएंगी तथा प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस व अंत्योदय तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
 सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तीनों तहसील में उपर्युक्त अधिकारियों द्वारा कुछ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भदोही में प्राप्त कुल 32 शिकायतों में 05 का त्वरित निस्तारण, तहसील ज्ञानपुर में कुल प्राप्त 25 शिकायतों में से 05 का त्वरित निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *