पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए – राजेश प्रकाश

Spread the love

मण्डलायुक्त ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

सोनभद्र। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को नगर पालिका स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल राबर्ट्सगंज केंद्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्थाई गौ आश्रय स्थल राबर्ट्सगंज में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किये तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति के सम्बन्ध में भी नोडल अधिकारी ने जानकारी ली।  इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी को गौशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखे। मण्डलायुक्त ने कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *