अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयन्ती समारोह सम्पन्न

सोनभद्र। परम श्रद्धेय लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के जन्म जयन्ती समारोह भाजपा जिला कार्यालय राबट्र्सगंज पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड  मौजूद रहे। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मुख्य अतिथि अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल  सहित उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक राम सुंदर निषाद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह  ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है, जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है,। 

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। ब्राह्मण में भगवान विष्णु, पांडव युधिष्ठिर, राजा नल और इंदौर के होल्कर वंश की महारानी अहिल्याबाई सहित चार को ही पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पति, ससुर, पुत्र की मौत के बाद भी देश मे तीन हजार मंदिरों का निर्माण-पुनरुद्धार और महिलाओं के उत्थान और सुशासन के लिए अहिल्याबाई के महिला सशक्तिकरण संघर्षों की जीवन गाथा समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का मानना था कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बना सकती है। अहिल्याबाई ने विधवा महिलाओं के अधिकारों की जो लड़ाई लड़ी वह एक मिशाल बन गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्मजयंती पर उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराएं।  इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, एनजीवो प्रकोष्ठ संयोजक आनन्द गुप्ता, कार्यक्रम सह संयोजक प्रसन्न पटेल, पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश चेरो, नार सिंह पटेल, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामनिवास तोमर, रजनीश रघुवंशी, रामबली मौर्या, मनीष पटेल, अंकुर सिंह, गुडिया तिवारी, सुनिता पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, प्रिया सोनकर, ज्योति खरवार, मीनू चौबे, रुबी गुप्ता, मंजू गिरी, सरोज केशरी, वन्दना वर्मा, शबनम मिश्रा, किरन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *