त्योहारों में स्वदेशी अपनाएं, खादी को बढ़ावा दें – डॉ धर्मवीर तिवारी  

Spread the love

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर में रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को उत्साह के साथ सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से त्योहारों के इस मौसम में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की, ताकि स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को मजबूती मिले। उन्होंने छठ पूजा और आने वाले पर्वों का महत्व बताते हुए वोकल फॉर लोकल को एक जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। साथ ही खादी और हस्तशिल्प के उपयोग को बढ़ावा देने का विशेष संदेश दिया।डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी हमें प्रेरित करता है। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ही हम आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को अपने जीवन में उतारने और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभासद विनोद सोनी, संदेश पटेल, अजीत पटेल, वित्तन चौरसिया, योगेश सिंह, राजू शर्मा, विमल शर्मा, अखिलेश पटेल, श्याम सोनी, अकबर खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *