सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश 

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। 04 अप्रैल 2026 को तहसील दुद्धी में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जन शिकायतों को सुना।इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।विशेष रूप से भूमि विवादों को प्राथमिकता देते हुए यह निर्देश दिए गए कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच की जाए, जिससे पीड़ितों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।इसके साथ ही जनपद के अन्य तहसीलों में भी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” आयोजित कर जन समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस पहल से आम जनता में भरोसा मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *