शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 चालकों पर की गई कार्यवाही वाहन को जब्त कर भेजा गया न्यायालय

Spread the love

 सिंगरौली/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा  एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार की मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 35 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है।
  04 ट्रक 01 पिकअप का वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जब्त कर निराकरण हेतु न्यायालय भेजा गया, फरवरी माह में अब तक 26 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही यातायात पुलिस माह फरवरी में अब तक 26 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये उन्हें न्यायालय पेश किया गया। वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा। यातायात पुलिस अपील  करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *