अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 25 घन मीटर गिट्टी से लदा हाइवा सीज, एक गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बग्गा नाला के पास सघन चेकिंग के दौरान 25 घन मीटर अवैध गिट्टी से लदा हाइवा पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP64CT2945 हाइवा को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में करीब 25 घन मीटर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में जानकारी मिली कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।

चालक मनोज पाल मौके से फरार हो गया, जबकि सह चालक संदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। खान निरीक्षक की तहरीर पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने हाइवा वाहन को सीज कर दिया है। फरार चालक और वाहन स्वामी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *