डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शंकर देव (32) पुत्र अमर सिंह, निवासी झिगटखोली गुरमुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शंकर देव साइकिल से शाम 5:30 बजे टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह काली मंदिर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत चोपन थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
साइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
