’सोनभद्र। ’दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु गठित राष्ट्रीय संगठन ’सक्षम’ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन का संविचार संगठन) द्वारा जिला मुख्यालय पर ’नेत्रदान’ को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र संकल्प पत्र भरा गया। इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सक्षम’ की महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नीतू संजीविया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान जागरूकता को बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘नेत्रदान एक महान सेवा है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सकती है। हमें समाज में इस अभियान को व्यापक रूप से चलाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम में देश की जानी मानी गीतकार डॉ रचना तिवारी को जनपद का वन नेशन-वन इलेक्शन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाये जाने पर सक्षम की तरफ से सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व में नेत्र संकल्प भरवाया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। सक्षम के जिला सचिव सौरभ कांत पति तिवारी ने बताया कि जनपद में संगठन द्वारा नेत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें दूर दराज के जरूरतमंद लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उनका ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। युवा प्रमुख पार्थ सारथी किरीट, वत्स मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर पुष्पा सिंह,किरण त्रिपाठी,रितु अग्रहरि, प्रमिला त्रिपाठी, रचना त्रिपाठी, वंदना वर्मा, नीतू संजीविया, रूबी गुप्ता, श्रेया पांडे, शांति वर्मा, ज्योति सिंह खरवार मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल आदि नेत्र संकल्प पत्र भरा और पूरे जनपद भर में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।