गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रकाश उत्सव पर्व पर नगर में निकली शोभा यात्रा 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। गुरु तेग बहादुर सिंह के 78 वे समागम दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर पट्टी खुर्द स्थित गुरुद्वारा से गुरु तेग बहादुर सिंह का भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा में गुरुग्रंथ साहब की सवारी आतिशबाजी व बैंड बाजा के साथ निकली।

बता दें की नगर के पट्टी खुर्द में स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह के गुरुद्वारा में तीन दिनों से प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन प्रचार किया गया इसके बाद आए हुए लोगों ने अटूट लंगर छका। शाम को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में दिल्ली, सूरत सिंगरोली, सोनभद्र के विभिन्न स्थानों वाराणसी, मिर्जापुर, चकिया, चुनार, मुगलसराय ईत्यादि स्थानों से पधारे संगत भी शामिल हुए। गुरुद्वारे से निकली शोभा यात्रा नगर के चौक बाजार, खड़ंजा, पांडेय जी दक्षिणी फाटक, गोला कन्हैया लाल से होते हुए देर रात वापस गुरुद्वारा पहुंचा। शोभा यात्रा में सरदार संतोष सिंह, सरदार कमल सिंह, जसवंत सिंह, अमोलक सिंह, सुखदेव सिंह, जसबीर सिंह, ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, करनैल सिंह, जसबीर सिंह, ईश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *