हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत ‘तिरंगा महोत्सव’ का हुआ भव्य आयोजन

तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी का जिलाधिकारी द्वारा शुभारंभ कर राष्ट्रीय चेतना का किया गया प्रसार

तिरंगा सेल्फी प्वाइंट पर खड़े होकर जिलाधिकारी ने खिचवाई फोटो, साथ ही स्वयं तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर जनमानस को सेल्फी अपलोड करने हेतु किया प्रेरित

स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा निर्मित तिरंगे झण्डे की जिलाधिकारी ने किया सराहना

तिरंगा बर्फी की राष्ट्रीय आन्दोलन में देशभक्ति की लौ जलाने में रही महत्वपूर्ण भूमिका

भदोही, / आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025 के क्रम में आज भदोही के विकास भवन परिसर में ष्तिरंगा महोत्सवष् का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा मेला एवं तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना का संचार तथा तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

महोत्सव के अंतर्गत विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्टॉल विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। मिशन से जुड़ी स्वंय सहायता समूह  की महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित तिरंगा झंडे व उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की, जिससे ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।इन स्टॉलों के माध्यम से जनसामान्य को संबंधित योजनाओं, सेवाओं और लाभों के प्रति जागरूक किया गया। तिरंगा महोत्सव में तिरंगे के ऐतिहासिक विकास पर आधारित चित्र प्रदर्शनी,देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन,बच्चों द्वारा तिरंगा रैली, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री आकर्षण का केंद्र रहे। हर घर तिरंगा अभियान विषयक सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र  रहा। जिलाधिकारी, जिलाअध्यक्ष, सीडीओ, उपायुक्त स्वतः रोजगार सहित सभी अधिकारियों ने उत्साह भाव से सेल्फी पॉइंट पर खड़े होकर फोटो खिंचवाई तथा स्वयं भी लोगों के साथ सेल्फी लेकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशप्रेम की भावना को और सशक्त करें।

सीडीओ बाल गोबिन्द शुक्ल ने तिरंगा महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र रहें, तिरंगा बर्फी के बारे में बताया कि राष्ट्रीय आन्दोलन के समय काशी क्षेत्र की प्रसिद्ध तिरंगा बर्फी ने मिठाई के रूप में देशभक्ति व राष्ट्रीय चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण भमिका रही। उपयुक्त स्वतः रोजगार अनुराग राय ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में जनपद के लिए लक्षित लक्ष्य 5 लाख तिरंगा झंडा जनपद की स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में मा. जन प्रतिनिधिगण ,उपायुक्त मनरेगा राजाराम, उपनिदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह, डीपीआर संजय मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार,बीएसए विकास चौधरी, डीईएसटीओ शशिकांत, एलडीएम अमित गुप्ता कम फेलो डॉ मधु शास्त्री,  प्रमोद पांडे सहित  बड़ी संख्या में आम नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं जनपद के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *