निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अहमदाबाद में की मुलाकात

Spread the love

अहमदाबाद।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध उद्योगपति और निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के.पटेल से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में रुचि व्यक्त की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने की मुलाकात

  कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में फार्मा निर्माण इकाई की स्थापना में रुचि व्यक्त की। कंपनी के पास देश-विदेश में 10 अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र हैं, जिनमें गुजरात, जम्मू, राजस्थान, अमेरिका और इथियोपिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *