मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का राज्य मंत्री ने लिया जायजा

Spread the love

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ का आगामी दिनों में प्रस्तावित भ्रमण/‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम के अवसर पर आगमन को लेकर चोपन में की जा रही तैयारी का आज राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, कांशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, विधायक सदर  भूपेश चैबे,जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी आदि ने स्थलीय निरीक्षण किये। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री व जिलाधिकारी ने स्थल पर साफ-सफाई बनाये रखने, झाड़ियों का कटान कराने, बैरिकेटिंग व हेलीपैड पर आवश्यक प्रबन्ध के निर्देश सम्बन्धित को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में अधूरे कार्यों को ससमय पूरा कर लिया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)  वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *