दुद्धी रामलीला मैदान से महुली खेल मैदान तक चलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय एकता यात्रा मंगलवार को 10 बजे प्रातः दुद्धी रामलीला मैदान से चलकर महुली खेल मैदान पहुंचेगी। जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र से करीब पांच हजार लोगों के सम्मिलित होने लक्ष्य है। इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय ने बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देश भर में राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्यारह नवम्बर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा करीब छः किमी की होगी। सरकार की ओर से सरदार पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता यात्रा को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी के साथ साथ सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से इस यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *